छतीसगढ़बिलासपुर

अवैध प्लाटिंग पर निगम और प्रशासन की कार्रवाई, बाउंड्री और दीवार ढहाई गई

Bilaspur News: अवैध प्लाटिंग पर निगम और प्रशासन की कार्रवाई, बाउंड्री और दीवार ढहाई गई

बिलासपुर न्यूज धमाका – बिलासपुर कोनी क्षेत्र नगर निगम और प्रशासन की टीम ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। गुड़ाखू फैक्ट्री के सामने खसरा नंबर 191 बटे 1, 2, 3 और 4 की करीब एक एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नगर निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि भूमि के स्वामियों लक्ष्मेंद्र कुमार, करन कुमार और कन्हैया लाल को पहले ही नोटिस जारी किया गया था।

निगम की जांच में सामने आया कि भू-स्वामियों के पास न तो खसरा बी 1 का दस्तावेज था और न ही उन्होंने किसी प्रकार की अनुमति ली थी। बिना डायवर्सन के अवैध प्लॉटिंग करने और जमीन को बेचने की शिकायत पर नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम के अमले ने सोमवार को सुबह बाउंड्री दीवार को ढहा दिया और कच्ची सड़क को उखाड़ दिया।

निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग अरपा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कीप्लानिंग एरिया में की जा रही थी, जो दोमुंहानी से लेकर लमेर गांव तक नदी के दोनों ओर 200-200 मीटर तक फैला हुआ है। निर्माण के लिए अनुमति जरूरी है।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर भू-स्वामियों को 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन वे न तो वैध दस्तावेज पेश कर पाए और न ही अवैध निर्माण हटाया। भू-स्वामियों ने भूमि को 6 टुकड़ों में बांटकर अवैध प्लॉटिंग की थी। इस कार्रवाई में तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा, भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, अरपा प्राधिकरण के वरिष्ठ योजनाकार मयूर गेमनानी, जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय आदि शामिल थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!