छत्तीसगढरायपुर

ओम माथुर को 24 घंटे में ही छत्तीसगढ़ की चुनौती समझ में आई:-कांग्रेस

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- भाजपा प्रभारी ओम माथुर द्वारा भाजपा नेताओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टार्गेट किये जाने के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब रायपुर आये तो अति उत्साह में उन्होंने कहा था छत्तीसगढ़ में भाजपा को कोई चुनौती नहीं है 24 घंटा छत्तीसगढ़ में रूकने के बाद ओम माथुर को छत्तीसगढ़ में असली चुनौती समझ में आ गयी।

उन्हें महसूस हो गया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कद का उनको टक्कर देने वाला कोई नेता नहीं है तथा कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों का भाजपा के पास कोई मुकाबला नहीं है।

इसीलिये माथुर मुख्यमंत्री को टार्गेट करने की बात कर रहे है ओम माथुर अभी राजधानी रायपुर से बाहर नहीं निकले उन्हें चुनौती समझ में आ गयी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में जायेंगे उन्हें भाजपा की दुर्गति भी दिखने लगेंगे। माथुर के पहले भी पुरंदेश्वरी ने भाजपा नेताओं से कहा था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसान होना भाजपा के लिये बड़ी चुनौती है।

भाजपा के केंद्रीय नेताओं को इस बात का अहसास है कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के कद का भाजपा में कोई नेता नहीं है इसीलिये भाजपा मोदी के चेहरे को आगे कर चुनाव में जाने की बात करती है। विपक्ष में रहने पर किसी भी दल में दल का अध्यक्ष और उसके विधायक दल का नेता स्वाभाविक नेता होता है।

लेकिन भाजपा को अपने प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता पर भरोसा नहीं है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनका छत्तीसगढ़ के प्रति प्रेम भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती है कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों को लगने लगा है कि छत्तीसगढ़ में उनकी अपनी सरकार बनी है आज गेड़ी चढ़ने बोरे बासी खाने छत्तीसगढ़ महतारी की जय बोलने में छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्व की अनुभूति हो रही है यही कारण है,

कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर भी मान रहे राज्य में 2023 में भी भाजपा की सरकार नहीं बनेगी प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ओम माथुर को समझ आ गया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सामने 15 साल बनाम 4 साल की चुनौती है। जनता भाजपा के 15 साल के कुशासन की तुलना कांग्रेस सरकार के 4 साल से करती है। जनता को 15 साल के भाजपा के कुशासन के बाद एक जनकल्याणकारी सरकार मिली है।

किसान को उनकी उपज की पूरी कीमत मिल रहा किसान का कर्जामाफ हो गया, युवाओं को रोजगार मिल रहा, बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 5 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। छत्तीसगढ़ में हर वर्ग सरकार से खुश है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदे को पूरा कर दिया।

भाजपा कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के एक आरोप नहीं लगा पाई है। इसके विपरीत ओम माथुर को जनता को नान घोटाले, डी.के.एस. घोटाले, अंतागढ़ कांड का भी जवाब देना होगा। रमन सरकार की वायदा खिलाफी और धोखाधड़ी को जनता भूली नहीं है भाजपा को मोदी सरकार की वायदा खिलाफी का भी जवाब देना होगा। 15 लाख हर के खाते, 2 करोड़ नौकरी, महंगाई कम करने, किसानों की आय दुगुनी के वायदों का जनता हिसाब मांग रही।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!