छतीसगढ़रायपुर

दिल्ली दौरे से  लौटे सीएम साय, तेलीबांधा पुलिस ने भगवान से की प्रार्थना

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट ‘सीजी की बड़ी खबरें’ में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

आज दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटेंगे। दिल्ली में वे एनएच की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को 11 हजार करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी मिली। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल हुए। 

सूरजपुर दौरे पर सीएम साय 

सीएम साय आज सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर में जनजातीय समाज की गौरवशाली अतीत पर आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 11:50 पर सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

तेलीबांधा पुलिस ने भगवान से की प्रार्थना 

तेलीबांधा पुलिस ने थाने का शुद्धिकरण कर भगवान से प्रार्थना की। थाना क्षेत्र में लगातार अपराधों से परेशान पुलिस ने भगवान से गुहार लगाई है। धार्मिक अनुष्ठान कर अपराध कम करने की पहल की गई है। मरीन ड्राइव इलाके में एक हफ्ते में 2 हत्याएं होने पर थाने का शुद्धिकरण किया गया। थाना के स्टॉफ ने पूरे मन से पूजा अर्चना की। 

रायपुर और बिलासपुर दौरे पर डिप्टी सीएम साव 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। सुबह 11.30 बजे जेआर दानी स्कूल जाएंगे। स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 12.45 पर बिलासपुर रवाना होंगे। 2.45 पर स्वच्छता पखवाड़ा समापन और शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। 3.15 पर वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान होगा। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!