
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ (7 अक्टूबर 2025): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक होगी।
बैठक में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा NHM कर्मचारियों और राज्योत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
पिछली बैठक के प्रमुख फैसले:
- 100 स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय।
- दिव्यांगजनों के हित में राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि ₹24,50,05,457 का एकमुश्त माफ़ी।
- स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए भर्ती नियम-2019 में एक बार के लिए छूट, मेरिट के आधार पर चयन की मंजूरी।
बैठक के परिणाम से किसानों और कर्मचारियों दोनों के हित में अहम निर्णयों की उम्मीद है।