जगदलपुरछत्तीसगढ

दिल्ली से चलती है CG की सरकार – केदार कश्यप बोले

जगदलपुर एवस धमाका /// केदार कश्यप ने भूपेश सरकार पर कसा तंज कहा कि प्रदेश अब चरस, कोकीन व गांजा तस्करी का एक बड़ा अड्डा बन गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थित बद से बदतर हो गई है। छत्तीसगढ़ में कोई स्थाई सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि CG की सरकार दिल्ली से चलती है। कांग्रेस को करीब 3 साल होने जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में शराब और भू माफियाओं का बोल बाला देखने को मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माफिया का गढ़ बन गया है। आरोप लगाया कि तस्करों को रोकने की बजाए प्रदेश सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। गांजा तस्करों का एक रुट बना हुआ है। प्रदेश के बॉर्डर वाले इलाके से आसानी से तस्कर गांजा और हेरोइन की बड़ी खेप को पार कर रहे हैं। लखीमपुर की घटना में राज्य सरकार ने अपना सारा धन लुटा दिया। लेकिन, CG में इतनी घटनाएं हुई उसके लिए कुछ नहीं किया। सिलगेर, पत्थलगांव और कवर्धा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो नहीं गए, लेकिन दौड़कर लखीमपुर चले गए। भाजपा मांग करती है कि, इन घटनाओं के मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ व घायलों को 50-50 लाख रुपए सरकार मुआवजा दें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!