छतीसगढ़सक्ती

खदान में ब्लास्ट, स्कूल में दरार,दहशत में स्कूली छात्र-छात्राएं

सक्ती न्यूज धमाका – जिले के जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत अकलसरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं इन दिनों दहशत के साये में पढ़ाई करने के लिए मजबूर है। दरअसल स्कूल भवन से महज 500 मीटर के दूरी पर ही दो डोलोमाइट खदान संचालित है,जहां से डोलोमाइट खनन के लिए खदान संचालक अरविंद सोनी द्वारा शासन द्वारा तय मानक के विपरीत अत्यधिक मात्रा में बारूद का उपयोग कर ब्लास्ट किया जाता है। ब्लास्ट का कंपन इतना अधिक होता है की मानो चलते स्कूल मे भूकंप आ गया हो। इतना ही नही ब्लास्टिंग के बाद पत्थर के छोटे छोटे कंड़ स्कूल के बाहर खेल रहे बच्चों को भी लगता है, जिसके चलते कई बार स्कूली छात्र छात्राएं चोटिल भी हो गए है। इसके साथ ही ब्लास्ट के चलते स्कूल भवन में जगह जगह दरार पड़ गया है। इस पूरे ब्लास्टिंग और उससे होने नुकसान के बारे में स्कूल के प्राचार्य और गांव के लोगों ने कई बार शिकायत किया लेकिन शिकायत के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नही होने के चलते स्कूली बच्चे डर और दहशत के साए में पढ़ने के लिए मजबूर है।

बता दे कि अकलसरा में भरपूर मात्रा में प्राकृतिक संपदा डोलोमाइट का भंडार है, जिसके उत्खनन के लिए कई कंपनियां खनन का काम कर रही है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता और खनिज विभाग के लचर कार्यशैली के चलते यहां डोलोमाइट उत्खनन करने वालों की हौसला बुलंद हो गया है। इन्हें ना तो प्रशासनिक अधिकारियों का भय है और ना ही खनिज विभाग के कार्रवाई का डर है। यही वजह है इन कि खनिज माफियाओं द्वारा शासन की निर्देशों का खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी पूर्वक खनन करते हुए जमकर रॉयल्टी की चोरी कर रहे है, और लगातार शिकायत के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नही होने के चलते इनका हौसला बुलंद है जिसका खामियाजा उस आसपास के गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत अकलसरा में डोलोमाइट उत्खनन करने के लिए अरविंद सोनी को 10 एकड़ भूमि का लीज प्राप्त है। लेकिन उनके द्वारा नियम कानून को दरकिनार कर कर डोलोमाइट का खनन और परिवहन करने के चलते अकलसरा और खम्हरिया कच्ची सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है, आम लोगों का उस मार्ग से चलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नही खदान संचालक के द्वारा गांव के वैजंती नाला को पाट कर उसमें धर्मकांटा लगा दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!