छतीसगढ़रायगढ़

बर्ड फ्लू का खौफ, 15 हजार मुर्गियां और चूजे करवाए गए दफन, 26 हजार अंडे भी नष्ट…

Chhattisgarh News: बर्ड फ्लू का खौफ, 15 हजार मुर्गियां और चूजे करवाए गए दफन, 26 हजार अंडे भी नष्ट...

रायगढ़ न्यूज धमाका – रायगढ़ शहर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन 15 हजार से अधिक मुर्गियां और चूजे दफन करवा दिए है। इसके अलावा 26300 अंडे और 712 क्विंटल मुर्गी दाना भी नष्ट किया गया है। इसके अलावा शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के एक किलोमीटर के एरिया को इनफेक्टेड जोन और दस किलोमीटर के एरिया को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है।

रायगढ़ शहर के अंदर चक्रधर नगर केलो विहार क्षेत्र में स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। प्रशासन ने तत्काल हरकत में आते हुए कुक्कुट पालन केंद्र को सील कर दिया है। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देश पर कई एहतियातन कदम भी उठाए गए है। इस केंद्र के एक किलोमीटर क्षेत्र को प्रतिबंधित इनफेक्टेड क्षेत्र घोषित करते हुए बेरिकेट्स लगा दिया गया है। वहीं दस किलोमीटर के एरिया को सर्विलांस जॉन घोषित किया गया है। शुक्रवार की रात को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र रायगढ़ से भेजे गए कुक्कुट पक्षी शव के नमूनों में उच्च पांथोपनिक एवियन इंफ्लूएंजा एच 5 एन 1 (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि की गई है। लैब से इसकी पुष्टि होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन रात में ही एक्टिव हो गया था।

बर्ड फ्लू की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने शुक्रवार की देर रात की 11:30 बजे विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें चूजों को,मुर्गियों को, अंडों को और मुर्गी दाना को नष्ट करने का निर्णय लिया गया। यह काम रात में ही शुरू किया गया। इसमें पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मुर्गी फार्म को सील करने के साथ ही हो एक किलोमीटर के एरिया को इनफेक्टेड जोन घोषित कर बैरिकेटिंग कर दी गई है।

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय बना कर स्थिति पर नियंत्रण पाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ इस स्थिति को निपटाने के लिए मुर्गियों और अंडो समेत कुक्कुट आहार को प्रोटोकॉल के अनुसार नष्ट करने का निर्णय लिया गया और इस पर अमल किया गया। 10 किलोमीटर के एरिया में मुर्गी, अंडे और कुक्कुट आहार की दुकानों को प्रोटोकॉल के तहत बंद करवा दिया गया। जिन मुर्गियां अंडो चूजो और कुक्कुट आहार का विनष्टीकरण किया गया है, उनका पशुपालन विभाग मुआवजा प्रदान करेगा।

राज्य स्तरीय टीम पहुंची मॉनिटरिंग के लिए

प्रदेश से एक चार सदस्यीय टीम को जिले में बर्ड फ्लू की स्थिति की समीक्षा और मॉनिटरिंग के लिए भेजा गया है। इसमें डॉ. तापसी, डॉ. नलिनी पांडेय, डॉ. वर्षा शर्मा और डॉ. पटेल शामिल हैं। उन्होंने रायगढ़ पोल्ट्री फार्म का जायजा लिया और डिसइनफेक्शन और सैनिटाइजेशन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!