छतीसगढ़गरियाबंद

राजिम कुंभ मेला शुरू होने से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा, तहसील कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन…

 गरियाबंद न्यूज धमाका – राजिम कुंभ कल्प मेला 12 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस महाआयोजन के लिए खरीदारी कर चुके व्यापारियों को दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिली है, जिसके विरोध में उन्होंने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. 

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों की मांग है कि उन्हें कुलेश्वर मंदिर से राजीवलोचन मंदिर के बीच नदी में दुकान लगाने की इजाजत दी जाए. उनकी दलील है कि पिछले 20 वर्षों से वे इसी स्थान पर दुकान लगाते आ रहे हैं. इस बार भी दुकान लगाने की उम्मीद से वे पहले ही लाखों रुपये का माल खरीद चुके हैं. ऐसे में स्थान बदले जाने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

बता दें कि राजिम कुंभ कल्प मेले में प्रदेश के कोने-कोने से आए व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें लगाते हैं. वहीं प्रशासन गाइडलाइन का हवाला देते हुए इस बार मेला मैदान में सिर्फ 600 दुकानों की व्यवस्था करने की बात कह रहा है. निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलने पर व्यापारी नाराजगी जता रहे हैं.

फिलहाल, प्रशासन ने नगरीय निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद विषय पर गौर करने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर आक्रोशित व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा उन्हें दुकान लगाने की जगह उपलब्ध नहीं कराए जाने पर पुराने मेला मैदान की निजी जमीन पर दुकान लगाने की चेतावनी दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!