छतीसगढ़पेंड्रा

स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी :  गाड़ी का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा, 6 स्कूली बच्चे घायल, इलाज जारी 

auto accident

पेंड्रा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में साइकिल सवार को बचाने के कारण स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलट गई। जिससे उसमें सवार 6 स्कूली बच्चे घायल हो गए। साथ ही ऑटो चालक भी घायल हो गया। घायलों में ऑटो चालक के बेटे को गंभीर चोट लगी है। सभी घायल बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

दरअसल यह पूरी घटना पेण्ड्रारोड के ग्राम गोरखपुर की है। इस गांव से बच्चे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल धनौली में पढ़ने जाते हैं। छुट्टी के बाद शाम लगभग 4:15 बजे वह ऑटो से अपने घर वापस आ रहे थे। ऑटो को नारायण प्रसाद उपाध्याय के द्वारा चलाया जा रहा था। गोरखपुर में बाईपास सड़क के पास मोड़ में साइकिल सवार सामने आ गया, जिससे चालक ऑटो पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ऑटो पलट गई। ऑटो के पलटने से उसमें सवार बच्चे घायल हुए वहीं सभी बच्चे चोटिल हैं। सभी बच्चों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

घटना की जानकारी मिलते हैं पेण्ड्रारोड के एसडीएम अमित बेक, एसडीओपी श्याम कुमार सिदार, बीईओ डॉ. संजीव शुक्ला तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे।जहां पर उन्होंने घायल बच्चों का हालचाल जाना। वहीं पुलिस ने ऑटो चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। बता दें की पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। उसके बाद भी प्रशासन नींद से नही जागा है, हर रोज इसी तरह से बच्चों को भरभर कर स्कूलों से लाना ले जाना किया जाता है। नाबालिग छात्र छात्राएं सड़क और स्कूलों में यातायात नियमों तोड़कर सरपट वाहनों में उड़ान भरते है। उसके बाद भी न तो शिक्षा विभाग और यातायात विभाग के जिम्मेदारों की नजर इन पर पड़ती है। अगर पड़ती भी है, तो आंख मूंदकर रह जाते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!