मोहाली

टंकी पर चढ़े शिक्षकों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- ‘आप’ सरकार आई तो…

मोहाली न्यूज़ धमाका /// शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पंजाब के मोहाली पहुंचे, जहां उन्होंने नियमित किए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे और पानी की टंकी पर चढ़कर बैठे शिक्षकों से मुलाकात की. केजरीवाल ने भरोसा दिया कि ‘आप’ की सरकार बनने पर कच्चे अध्यापकों को तुरंत पक्का किया जाएगा.  

केजरीवाल ने  मोहाली में शिक्षा बोर्ड दफ्तर के समक्ष बैठे तदर्थ अध्यापक और सोहाना में स्थित पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों से धरने पर बैठे और उनकी मांगों को गंभीरता के साथ सुना. उन्होंने कहा, बेरोजगार अध्यापकों की समस्याओं का समाधान होगा और उच्च स्तर पर पक्की भर्ती की जाएगी.पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले केजरीवाल ने हाल में पंजाब के कई दौरे किए हैं.

केजरीवाल ने टंकी पर चढ़े अध्यापकों को नीचे उतरने की अपील की. उन्होंने कहा कि बहरी कांग्रेस सरकार के लिए जान जोखिम में न डालें. आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि अध्यापकों की जगह स्कूलों में है, न कि धरनों और टंकियों पर. 
केजरीवाल ने धरनारत शिक्षकों को भरोसा दिया कि पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने पर कच्चे अध्यापकों को नियमित किया जाएगा.केजरीवाल ने कहा कि सरकारी कालेजों जिनके 906 गैस्ट फैकल्टी प्रोफेसर/टीचर जिन्हें 15 से 20 वर्ष तक सेवा लेकर अब निकाला जा रहा है, उनकी सेवाएं जारी रखी जाएंगी. गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों के प्रतिनिधिमंडल ने केजरीवाल को मांग पत्र दिया. ये प्रोफेसर धरना स्थल पर कांग्रेस की चन्नी सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे.
केजरीवाल ने कहा कि 10-20 सालों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे तदर्थ अध्यापकों को पंजाब में मात्र 6 हजार रुपये प्रति महीना वेतन दिया जाता है. 

मोहाली पहुंचते ही अरविंद केजरीवाल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के समक्ष 165 दिन से धरने पर बैठे तदर्थ अध्यापकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि चन्नी सरकार ने जगह-जगह 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के बोर्ड तो जरूर लगाए हुए हैं लेकिन न तो अध्यापकों को पक्का किया और न ही सैंकड़ों हजारों सफाई व अन्य विभागों के कच्चे और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पक्का किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!