
बीजापुर न्यूज धमाका – जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा कड़ेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या कर दी गई। एक दिन में दो पूर्व सरपंच की हत्या की खबर से इलाके में दहशत फैल गया है। बता दे कि सुखराम अवलम का मुर्गा बाजार से अपहरण कर नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।



