छतीसगढ़दुर्ग

चावल तस्करी मामले में दुर्ग में हुई कार्रवाई… विभाग ने नियमानुसार जप्ती और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया की शुरू

दुर्ग न्यूज धमाका  दुर्ग जिले में पकड़ी गई चावल तस्करी के मामले में विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही हुई है। रायपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के दुर्ग भिलाई एडिशन में प्रकाशित खबर चावल तस्करी की फाइल के संबंध में खाद्य नियंत्रक दुर्ग अत्री ने अवगत कराया कि 15 दिसंबर 2024 को क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक के द्वारा करहीडीह में स्थित गुरूदेव राईस मिल में वाहन कमांक CG07 BE 9873 से खाली किये जा रहे 42 प्लास्टिक कट्टों में भरे हुए 21 क्विं. चावल की आकस्मिक जांच की गई है। जांच में उक्त चावल में एफ.आर.के. के दाने पाये गये है। चावल स्वामी के द्वारा प्रस्तुत किये गये बिल में एफआरके के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अतः पीडीएस का चावल होने के संदेह पर उक्त चावल की वाहन समेत जप्ती बनाई गई है।

पीडीएस चावल के अवैध व्यापार में संलग्न वाहन स्वामी राकेश साव तथा गुरूदेव राईस मिल के प्रोप्राईटर राजेश जैन को स्पष्टीकरण हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार जिशान ट्रेडर्स, सिकोला भाठा से 11 क्विं. चावल सेक्टर 09 स्थित शुभम जैन किराना स्टोर्स से 1.81 क्विं. चावल एवं सन्नी साव, सुरेश कश्यप तथा कन्हैया यादव से वाहन समेत 11-11 क्विं० चावल में भी एफआरके चावल पाये जाने पर पीडीएस का होने के संदेह के आधार पर जप्त किया गया है। उक्त सभी प्रकरणों को न्यायालय जिला दंडाधिकारी दुर्ग में प्रस्तुत किया गया है।

प्रकरणों में कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा सभी मामलों में नियमानुसार सुनवाई की कार्यवाही की जा रही है। प्रकाशित समाचार में 4 से 7 फीसदी एफ.आर.के. चावल होना उल्लेखित है जो कि पूर्णतः तथ्यहीन है। पीडीएस के अंतर्गत बीपीएल चावल में एफ.आर.के. चावल 01 प्रतिशत होता है। अतः यह कहना गलत है कि कलेक्टर कार्यालय में फाईल प्रस्तुत करने के पश्चात कार्यवाही ठप है। समाचार में उल्लेखित खाद्य नियंत्रक टी.एस.अत्री दुर्ग का कथन संबंधित द्वारा नहीं किया गया है। समाचार पत्र में प्रकाशित उक्त समाचार भ्रामक, सत्य से परे एवं आधारहीन है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!