छतीसगढ़सक्ती

हादसों का रविवार : तीन युवतियों को वाहन ने रौंदा, बिलासपुर में तालाब में डूबने से छात्र की मौत

Police team searching for dead student and missing youth

सक्ती न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग जिलों से मौत की खबरें सामने आई है। सक्ती में मॉर्निंग वॉक कर रही तीन युवतियों को वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। बिलासपुर में तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। वहीं कवर्धा में नदी में नहाने गया युवक लापता हो गया है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

बताया जा रहा है कि, सक्ती जिले में एक अज्ञात वाहन ने ननद, भाभी और सहेली को ठोकर मार दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। तीनों युवतियां पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र के मुक्ताराजा की है।

तालाब में डूबने से छात्र की मौत 

वहीं बिलासपुर जिले में तालाब में डूबने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। चकरभाठा नयापारा निवासी ऋषभ मानिकपुरी कक्षा 6 वीं में पढ़ाई कर रहा था। दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। 

नदी में नहाने गया युवक लापता, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम 

वहीं कवर्धा में नदी में नहाने गया मजदूर लापता हो गया है। शनिवार देर शाम से उसे खोजने की कोशिश की जा रही है। मजदूर पंडरिया ब्लॉक के ग्राम नरसिंहपुर का है रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि, पहले भी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो चुकी है। फिलहाल रेस्क्यू टीम लापता मजदूर की तलाश में जुटी हुई है। 

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!