छतीसगढ़कवर्धा

कवर्धा: जंगल में अचेत मिली युवती, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कुकदुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बदोरा जंगल में 22 वर्षीय युवती अचेत अवस्था में मिली है। परिजनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने गांव में नाना-नानी के घर आई थी, जहाँ से वह अपने जीजा के घर गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर बदोरा जंगल की ओर ले गया। बताया जा रहा है कि वहां युवती के साथ मारपीट की गई और संभवतः उसे मृत समझकर आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना उस समय सामने आई जब जंगल में पिकनिक मनाने गए कुछ लोगों ने युवती को दर्द से कराहते हुए देखा और तत्काल पंडरिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल युवती बोलने की स्थिति में नहीं है, जिससे अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है।

परिजनों ने युवती के शरीर पर गहरे चोटों के निशान देखते हुए सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। युवती के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस का बयान:

“युवती की हालत बेहद नाजुक है। बयान दर्ज होने के बाद ही सटीक जानकारी सामने आएगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।”
— थाना प्रभारी, कुकदुर

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच की प्रतीक्षा की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!