रायपुरछत्तीसगढ
Trending

राजधानी में चाकू और पिस्टल दिखाकर डराने वाला बदमाश युवक गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़  शहर के डीडी नगर इलाके में एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है।पुलिस ने जब इसे घेर कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम गोलु उर्फ जितेन्द्र वर्मा बताया। 26 साल का ये युवक इलाके में लोगों को डराने उनपर धौंस जमाने के इरादे से घूम रहा था। रात के वक्त कुछ लोगों को इसने चाकू और पिस्टल दिखाकर डराया भी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को इसकी खबर लगी तो दो कॉन्स्टेबल पहुंचे और इसे पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुआ युवक इस इलाके में पहले भी छोटी-मोटी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।युवक के पास से पुलिस को एक चाकू मिला है। जिस बंदूक से वो लोगों को डरा रहा था वो एक एयर पिस्टल है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि डीडी नगर के बंजारी नगर में शीतला मंदिर के पास एक नीली शर्ट और जीन्स पहने युवक हथियार से लोगों को डरा रहा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!