छतीसगढ़रायगढ़

सोहनपुर के जंगलों में पहुंचा हाथियों का बड़ा दल : कई गांवों में धान की फसल रौंद रहे, ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी

elephants group Sohanpur

रायगढ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  लगातार जंगली हाथियों का दल उत्पात मचा रहा है। बताया जा रहा है कि, धरमजयगढ़ वनमंडल क्षे़त्र के सोहनपुर गांव के जंगल से होते हुए हाथियों का एक दल सजवारी के पास पहुंच गया। चीताटिकरा-चिंदगढ़ और बाघमाड़ा में किसानों की धान की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं हाथियों के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के दल में नजर रख रहे है। ग्रामीणों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए

दंतैल हाथी ने चार गांवों के पांच घरों को तोड़ डाला, गाँव में दहशत 

वहीं पिछले महीने ही जशपुर के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में बीती रात एक जंगली दंतैल हाथी ने खाड़ामाचा, महेशपुर, पीठाआमा, और हल्दीझरिया गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने इन चार गांवों में पांच घरों को तोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

वन विभाग की कार्रवाई

वन विभाग की टीम ने हाथी के उत्पात को देखते हुए वृद्ध और कमजोर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वन अमला इस घटना के बाद से लगातार अपनी नजर हाथियों पर बनाएं हुए है। 

ग्रामीणों में दहशत का माहौल 

हाथी के इस हमले से गाँव के लोग काफी डरे हुए है। ग्राम वासी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। वन विभाग के लोगों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!