छतीसगढ़बलरामपुर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे प्रधान आरक्षक समेत 5 लोगों की मौत

बलरामपुर न्यूज धमाका – तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार में सवार होकर छत्तीसगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे प्रधान आरक्षक सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है. यह हादसा यूपी के सोनभद्र जिले में हुआ है. बता दें कि मृतक प्रधान आरक्षक बलरामपुर जिले के करौंदा थाना में पदस्थ था. इस घटना से इलाके में शोक की लहर है.

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे 5 A चोपन-हाथीनाला मार्ग पर शाम 7:00 बजे यह घटना घटी. ट्रेलक की टक्कर के बाद कार समीप के घर में जा घुसी. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची हाथीमला चोपन पुलिस बचाव कार्य में जुटी. आनन-फानन में सभी घायलों को चोपन अस्पताल भेजा गया है. कार में 7 लोग सवार थे, जिसमें से 5 की मौत हो गई है, जो छत्तीसढ़ के बलरामपुर जिले के बताए जा रहे हैं. मृतकों में करौंदा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि प्रकाश मिश्रा भी शामिल हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!