छतीसगढ़रायपुर

घर के बाहर खेल रहा बच्चा हुआ गायब : दोस्तों के साथ गया था बाहर, वापस नहीं लौटा घर

missing child

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में घर के बाहर खेल रहे 13 साल के नाबालिग बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है। बच्चा आख़िरी बार घर के पास से गुजरते हुए CCTV फुटेज में कैद हुआ है। मंगलवार को स्कूल से आने के बाद वह खेलने बाहर गया था। उसके बाद से घर वापस नहीं आया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

दरअसल, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मंगलवार शाम 5 बजे के करीब रावतपुरा फेज 1 इलाके में घर से बाहर खेलने निकला बच्चा लापता हो गया।  घर के पास से गुजरते आखरी बार CCTV फुटेज में भी कैद हुआ है। परिजनों ने बताया कि, आसपास के लड़कों से बच्चे की दोस्ती थी। बच्चों के अचानक लापता होने के बाद से इलाके में सनसनी है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

जख्मी हालत में मिला 6 साल का बच्चा 

बालोद जिले में 6 साल के बच्चे को बेरहमी से पीट- पीटकर गांव के बांध के पास फेंक दिया गया। लहुलुहान अवस्था में मासूम बच्चा लिकेश साहू बांध के किनारे मिला। बच्चे के दोनों आखों में चोंट लगी है। इसके अलावा शरीर में नाखूनों के निशान भी मिले हैं। बुरी तरह से जख्मी बच्चे को सरकारी अस्पताल निकुम में इलाज़ के बाद हायर सेंटर भिलाई  रेफर कर दिया गया है। वहीं बच्चे की स्तिथि नाजुक बताई जा रही है। फ़िलहाल घटना का कारण अज्ञात है।मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र देवसरा गांव की है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!