छतीसगढ़बीजापुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जन्मा 5 किलो का बच्चा: डॉक्टर भी रह गए हैरान, सामान्य प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर के मातृ अस्पताल में एक महिला ने 5 किलो 100 ग्राम के बच्चे को जन्म दिया है, जिसे देखकर डॉक्टर और स्टाफ हैरान रह गए। यह मामला अत्यंत दुर्लभ है, क्योंकि सामान्यत: नवजात बच्चों का वजन 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है। 5 किलो का वजन किसी नवजात का जन्म लेना एक अभूतपूर्व घटना मानी जाती है।

इस बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम मंगली कुजूर है, जो बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के अम्बिकापारा की रहने वाली है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे का कंधा जन्म के दौरान फंस सकता था, जिससे बच्चे और मां दोनों के लिए खतरा हो सकता था, लेकिन प्रसूति और बाल्य विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफल नार्मल डिलीवरी कराई।

2.5 से 3.5 किग्रा के बीच होता है नवजात है वजन

मातृशिशु हॉस्पिटल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आकृति शुक्ला ने बताया कि नवजात बच्चों का सामान्य वजन 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है और यह घटना वास्तव में दुर्लभ है। मंगली कुजूर और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे का वजन अधिक होने की वजह से प्रसव में समय लिया, लेकिन मां और बच्चा दोनों की सेहत में कोई दिक्कत नहीं आई। यह घटना न केवल बीजापुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के चिकित्सा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!