
देहरादून न्यूज़ धमाका /// जिले के चकराता तहसील में एक भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. राहत और बचाव दल के सदस्यों ने मलबे से दो और लाशें निकाली हैं. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा बुलहाड-बैला रोड पर हुआ है. प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक इस सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई
