
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// तेल कंपनियों ने रविवार 24 अक्टूबर को एक बार फिर वाहन ईंधन के दामों में इजाफा किया है. दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की गई. यह लगातार पांचवां दिन है, जब ईंधन के दामों में इजाफा हुआ है. ताजा वृद्धि के बाद, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल महंगा होकर 107.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है जबकि डीजल 96.32 रुपये लीटर के सर्वकालिक उच्च स्तर है. वहीं, मुंबई में एक लीटर का पेट्रोल का भाव बढ़कर 113.46 रुपये हो गया जबकि डीजल 104.38 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. पेट्रोल और डीजल के दाम तकरीबन रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं, जिसके चलते आम आदमी महंगाई से त्रस्त है. ईंधन के दामों में तेजी से आम उपभोग की चीजें जैसे सब्जियां आदि भी महंगी हो गई हैं. हाल में एलपीजी सिलेंडर और पाइप के जरिये रसोई गैस के दामों में वृद्धि से महंगाई की दोहरी मार पड़ी है. सीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए हैं.

चेन्नई: पेट्रोल – 104.52 रुपये ; डीजल – 100.59 रुपये
कोलकाता: पेट्रोल – 108.11 रुपये; डीजल – 99.43 रुपये
दिल्ली: पेट्रोल – 107.59 रुपये लीटर; डीजल – 96.32 रुपये
मुंबई: पेट्रोल – 113.46 रुपये लीटर; डीजल – 104.38 रुपये
मैजेस के जरिये आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट पता कर सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं. आपका मैसेज में लिखना होगा -RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं

