छतीसगढ़रायपुर

12 जिलों में येलो अलर्ट जारी छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहेगा मानसून : 27 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

22 अगस्त 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहेगा और 27 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ उत्तर और मध्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र के सिल्ली मोड़ के पास शनिवार सुबह पुल के नीचे एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर पुल के नीचे पड़े नवजात पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

अज्ञात व्यक्ति पर छोड़कर फरार होने का आरोप

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात शिशु को पुल के नीचे छोड़ दिया गया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

नवजात को छोड़ने वाले की तलाश तेज

पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही नवजात को पुल के नीचे छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!