छतीसगढ़सरगुजा

सरगुजा में भारी बारिश का असर : गांव बना टापू, 6 दिनों से आवागमन बंद

20 अगस्त 2026 //

सरगुजा न्यूज़ धमाका – रगा नदी में बाढ़ आने के कारण गांव पानी से घिर गया है। पिछले 6 दिनों से गांव तक आवागमन पूरी तरह सें ठप हो गया है।

लगातार भारी भारी वर्षा होने के कारण विकासखण्ड ओड़गी की दूरस्थ ग्राम पंचायत रसौकी टापू बन गया है। बरगा नदी में बाढ़ आने के कारण गांव पानी से घिर गया है। पिछले 6 दिनों से गांव तक आवागमन पूरी तरह सें ठप हो गया है। बाढ़ के कारण ग्रामीणों का संपर्क तहसील एवं जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। दूरस्थ ग्राम पंचायत रसौकी विकासखण्ड ओड़गी का आखिरी गांव है तथा कोरिया जिलान्तर्गत विकासखण्ड सोनहत के निकट है।

ग्रामीण बिहारपुर-रसौकी मार्ग से आवागमन करते हैं। शासन द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनान्तर्गत बिहारपुर से ग्राम उमझर तक पक्की सड़क बनाई गई है लेकिन बार-बार स्वीकृति मिलने के बावजूद ग्राम उमझर से रसौकी तक की सड़क अब तक नहीं बन पाई है। ग्राम पंचायत उमझर वनग्राम है तथा गुरूघासी दास नेशनल पार्क के भीतर सामान्य जंगल में बसा है। ग्रामीणों को शासन द्वारा पट्टा प्रदान किया गया है तथा ग्रामीण लम्बे समय से खेती एवं पशुपालन के माध्यम से अपनी जीविका चला रहे हैं। पहुंचविहीन गांवों में शुमार होने के कारण लम्बे समय से ग्राम रसौकी तक सड़क बनाने की मांग होते रही है।

स्कूल-कॉलेज से बढ़ी दूरी

ग्राम रसौकी में लंबे समय से प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का संचालन किया जा रहा है, लेकिन हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए गांव में बच्चों को ग्राम महुली एवं हायर सेकंडरी एवं कॉलेज की पढ़ाई के लिए बिहारपुर जाना पड़ता है। लंबी दूरी होने के बावजूद अधिकांश बच्चे रोज आना-जाना करते हैं। बरगा नदी में बाढ़ आने के कारण बच्चों का स्कूल-कॉलेज आना भी बंद हो गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!