छतीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री निवास में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, देखिए हरेली पर CM साय ने की कृषि औजारों की पूजा

12 अगस्त 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्सव का रंग देखने को मिल रहा है, कृषि औजारों एवं यंत्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्सव का रंग देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए और छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप कृषि औजारों एवं यंत्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री साय ने कृषि उपकरणों की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की लोके संस्कृति और कृषि परंपराओं की झलक नजर आई।

विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ मंत्री रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा और गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे। सभी ने हरेली तिहार की परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम

प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग हरेली तिहार मनाने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं। पारंपरिक अंदाज में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खेती-किसानी औक लोक परंपराओं का रंग देखने को मिल रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!