
07 अगस्त 2026 //
महंगाई धमाका – सोने-चांदी की आज की कीमत , 7 अगस्त 2026 IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹659 और 22 कैरेट सोना ₹603 महंगा हुआ है। चांदी में भी ₹4,457 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। जानें आज के ताजा रेट और प्रमुख शहरों के गोल्ड भाव
सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोने (Gold 999) का भाव बढ़कर ₹1,49,020 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 6 अगस्त को यह ₹1,48,361 प्रति 10 ग्राम था। यानी 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले ₹659 महंगा हुआ है।

वहीं, 22 कैरेट सोने (Gold 916) की कीमत आज ₹1,36,502 प्रति 10 ग्राम है, जो कल के ₹1,35,899 प्रति 10 ग्राम के मुकाबले ₹603 बढ़ गई है।
इसके अलावा चांदी (Silver 999) की कीमत भी बढ़ी है। IBJA के अनुसार, आज चांदी का भाव ₹2,29,950 प्रति किलो है, जबकि कल यह ₹2,25,493 प्रति किलो था। यानी चांदी में ₹4,457 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है
नीचे देखें देश के प्रमुख शहरों – दिल्ली, मुंबई, जयपुर, भोपाल आदि में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव।
प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत
| शहर | कीमत |
| दिल्ली | 1,37,550 |
| मुंबई | 1,37,400 |
| कोलकाता | 1,37,400 |
| भोपाल | 1,37,450 |
| रायपुर | 1,37,400 |
| लखनऊ | 1,37,550 |
| अहमदाबाद | 1,37,450 |
| चेन्नई | 1,37,500 |
| जयपुर | 1,37,550 |
IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं।
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।
1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम कीमत पर पड़ता है।
2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।
3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।
4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड ) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।
2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (इंडियन बुलियन एंड जेवेल्लेर्स एसोसिएशन ) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
सोने के रेट दिन में कई बार बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा कीमत जरूर जांच लें।