छतीसगढ़कवर्धागरियाबंदरायपुर

 सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रायपुर से कवर्धा तक मंदिरों में शिव भक्तों का तांता

03 अगस्त 2026 //

रायपुर/कवर्धा/गरियाबंद न्यूज़ धमाका – . भगवान शिव की भक्ति और आराधना का पवित्र माह सावन चल रहा है. आज सावन का पहला सोमवार है. सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, भोरमदेव मंदिर और भुतेश्वरनाथ  महादेव समेत प्रदेशभर के कोने-कोने में आस्था के उत्सव की तस्वीरें सामने आ रही हैं. 

सुबह 3:30 बजे खुला बूढ़ेश्वर मंदिर का पाठ

राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. भोलेनाथ के दर्शन के लिए जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा के साथ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सुबह 3:30 बजे मंदिर का पाठ खोला गया. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं. श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना कर रहे हैं. भक्तों की भीड़ बढ़ती चले जाएगी.

भुतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में बोल बम के नारे गूंजे

गरियाबंद के प्रसिद्ध भुतेश्वरनाथ महादेव में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है. महादेव को जल अर्पण करने के लिए कावंड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. वहीं भंडारे की भी व्यव्स्था की जा रही है. पूरा वातावरण शिवमय हो चुका है. इसके अलावा राजिम में त्रिवेणी संगम पर स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चें, महिलाएं और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं.

उपमुख्यमंत्री शर्मा करेंगे भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक

कवर्धा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के प्रथम सोमवार को शहर के प्राचीन पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव मंदिर तक निकलने वाली ऐतिहासिक पदयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे, वह पंचमुखी बूढ़ा महादेव से जल लेकर करीब 18 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे. इसके बाद भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!