छतीसगढ़दंतेवाडा

कई मार्गों से टूटा संपर्क मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : दंतेवाड़ा जिले में नदी- नाले उफान पर

30 जुलाई 2026 //

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका – दंतेवाड़ा जिले में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। भैरमगढ़ में पुल डूबने से सड़क संपर्क टूट गया, जबकि गीदम-बारसूर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश के कारण क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन ठप हो गया है।

सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा

मिली जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ के पातरपारा स्थित पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने के कारण सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार न करें, इसके लिए स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

दूसरी ओर, गीदम–बारसूर मुख्य मार्ग पर बारिश और हवा के कारण एक विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम द्वारा कटर की मदद से पेड़ को हटाकर मार्ग बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

​प्रशासन अलर्ट मोड पर, अपील जारी

जिले में थमने का नाम न ले रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। संवेदनशील और निचले इलाकों में सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि, वे उफान पर बह रहे नदी-नालों और जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं और मौसम के सामान्य होने तक पूरी सावधानी बरतें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!