छतीसगढ़रायपुर

नए बस्तर’ की आवाज राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी 164 सदस्यीय जनजातीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

28 जुलाई 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – बस्तर की जनजातीय संस्कृति और बदलते विकास की तस्वीर लेकर 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना। 30 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेगा मुलाकात

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल 30 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा और उन्हें बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक व्यवस्था तथा क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों से अवगत कराएगा।

प्रतिनिधिमंडल में बस्तर के परगना मांझी, चालाकी, समाज प्रमुख, बस्तर पंडुम-2026 के जनजातीय कलाकार, समाज प्रतिनिधि तथा पद्मश्री सम्मान प्राप्त हस्तियां शामिल हैं। प्रतिनिधि राष्ट्रपति के समक्ष यह संदेश भी रखेंगे कि बस्तर अब हिंसा और भय की पहचान से आगे बढ़कर शांति, विकास और विश्वास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

बस्तर के युवा बना रहे अपनी पहचान 

प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को बताएगा कि शासन की विकासोन्मुखी पहल और सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों से नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इसके चलते शिक्षा, पर्यटन, रोजगार और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं तथा बस्तर के युवा अपनी संस्कृति और प्रतिभा के दम पर देशभर में नई पहचान बना रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को बस्तरवासियों की ओर से आभार करेगा व्यक्त 

प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति के प्रति बस्तरवासियों की ओर से आभार भी व्यक्त करेगा और यह संदेश देगा कि आज का बस्तर केवल प्राकृतिक सौंदर्य और जनजातीय संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि शांति, लोकतांत्रिक भागीदारी और विकास की नई पहचान के रूप में उभर रहा है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी प्रतिनिधिमंडल को दी शुभकामनाएं

 इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दल पूरे छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन तक बस्तर की लोकसंस्कृति और सामाजिक मूल्यों की गूंज पहुंचना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा देश को यह संदेश देगी कि नया बस्तर अब भय का नहीं, बल्कि विश्वास, विकास, संस्कृति और नए अवसरों का प्रतीक बन चुका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!