छतीसगढ़बेमेतरा

हाथ धोने गई थीं तभी हुआ हादसा मिट्टी की दीवार ढही, दो सगी बहनों की मौत बारिश बनी काल

28 जून 2026 //

बेमेतरा न्यूज़ धमाका – बेमेतरा जिले के राउलपुर गांव में बारिश के बीच अचानक कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में सुबह से ही बारिश का दौर जारी था। मृतक दोनों बहनें घर के पास ही हाथ धोने गई थीं। उसी समय दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक उनके ऊपर आ गिरा। वे संभल पातीं, उससे पहले ही मिट्टी के मलबे में दब गईं।

राउलपुर गांव में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर के पास अचानक कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

हाथ धोने गई थीं दोनों बहनें, तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय वंशिका और 10 वर्षीय राधिका खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने गई थीं। इसी दौरान लगातार बारिश से कमजोर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई और दोनों बच्चियां उसके नीचे दब गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

एक दिन पहले ही रायपुर से गांव लौटा था परिवार

दोनों बच्चियां अपने माता-पिता के साथ एक दिन पहले ही रायपुर से गांव लौटी थीं। किसी ने भी नहीं सोचा था कि घर लौटने की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल जाएगी। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे को हटाकर लड़कियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों बहनों की मौके पर ही दम टूट चुका था। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

बारिश के बीच कच्चे मकानों पर बढ़ा खतरा
यह घटना एक बार फिर लगातार हो रही बारिश के दौरान कच्चे मकानों और मिट्टी की दीवारों से जुड़े खतरे को सामने लाती है। प्रशासन लोगों से जर्जर और कच्ची दीवारों के आसपास सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!