छतीसगढ़सक्ती

07 जून 2026 // ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौके पर मौत सक्ती में भीषण सड़क हादसा

सक्ती न्यूज़ धमाका – सक्ती जिले के डभरा-खरसिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में ईंट से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की डभरा थाना क्षेत्र के डभरा-खरसिया सड़क मार्ग पर लक्ष्मणभांठा गांव के पास सड़क हादसा हो गया। ईंट से भरे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक, दो की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, कोटमी गांव  निवासी छोटेलाल बरेठ, संजू बरेठ और लीलावती बरेठ मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणभांठा के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि, संजू बरेठ और छोटेलाल बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप
वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल लीलावती बरेठ को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!