छतीसगढ़दंतेवाडा

06 जून 2026 // ताला तोड़कर नगदी और जेवरात ले उड़े बदमाश, सूने मकान में चोरों का धावा हफ्तेभर में दूसरी वारदात से वार्डवासी नाराज

गीदम न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के व्यापार नगरी गीदम में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिती रात एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

वार्ड क्रमांक 06 में रहने वाला परिवार किसी पारिवारिक कार्यक्रम में घर में ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारियों व सामान को खंगाल डाला। चोर नगदी राशि के साथ सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

टूटा मिला ताला, बिखरा मिला सामान

जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी एवं अन्य स्थानों की जांच करने पर नगदी और जेवरात गायब मिले, जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल गीदम पुलिस को दी गई

रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्ताह भर में इस वार्ड में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार हो रही चोरियों से नागरिकों में भय का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!