
रायपुर न्यूज़ धमाका – दक्षिण-पश्चिम मानसून की गुरुवार को केरल के जरिए देश में एंट्री हो जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की गतिविधि बढ़ने और कम-ज्यादा वाली गर्मी महसूस होने के आसार हैं।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की गुरुवार को केरल के जरिए देश में एंट्री हो जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की गतिविधि बढ़ने और कम-ज्यादा वाली गर्मी महसूस होने के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटे में राज्य के मौसम में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं हुआ।
राज्य के अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और कुछ स्थानों में बरसात भी हुई माना जा रहा है, अपनी सामान्य तिथि से 3 दिन लेट से मानसून केरल, तमिलनाडु सहित अन्य इलाकों में गुरुवार को पहुंचेगा। माना जा रहा है कि अपनी धीमी चाल की वजह से इसका प्रवेश छत्तीसगढ़ में भी 15 जून के बाद होगा। केरल में मानसून के सक्रिय होने के बाद राज्य में प्री-मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। मानसून की वजह से आने वाली हवा पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आएगी। इससे राज्य में खासकर बस्तर इलाके में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी।
राज्य का तापमान 42 और रायपुर का 40 डिग्री पर अटका रहा
मानसून का आगमन बस्तर के रास्ते होता है। वहां से सामान्य स्थिति में चार से पांच दिन में इसके रायपुर समेत मध्य तथा उसके चार से पांच दिन बाद अंबिकापुर पहुंचता है। इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से जून के अंतिम सप्ताह तक सक्रिय होगा। इधर बने विभिन्न तरह के सिस्टम के प्रभाव से बुधवार को हल्के बादल छाए रहने की वजह से राज्य का तापमान 42 और रायपुर का 40 डिग्री पर अटका रहा। नमीयुक्त हवा के प्रभाव से उमस वाली समस्या लोगों को परेशान करती रही। गुरुवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
सामान्य से कम हुआ तापमान
अंधड़ के साथ बारिश और हवा की गतिविधि बढ़ने की वजह से अभी रात दिन का तापमान सामान्य से कम हो चुका है। दिन में तेज गर्मी नहीं होने की वजह से रात में भी उमस ज्यादा असर नहीं दिखा रही है। वर्तमान में राज्य में उत्तर-पश्चिम की गर्म हवाओं का प्रवेश नहीं हो रहा है इसलिए तापमान नहीं बढ़ रहा है। हालांकि जून के महीने में रायपुर का अधिकतम तापमान के 43 से 44 तक पहुंचना सामान्य बात है
प्रदेश का अधिकतम तापमान
| रायपुर | 40.2 |
| माना | 40.8 |
| बिलासपुर | 40.5 |
| पेंड्रा | 35.6 |
| अंबिकापुर | 36.6 |
| जगदलपुर | 37.4 |
| दुर्ग | 40.8 |
| नांदगांव | 42.0 |



