छतीसगढ़रायपुर

04 जून 2026 // रेलवे करेगा मेंटेनेंस का काम, आने- जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग 14 दिन बंद रहेगा गुढ़ियारी अंडर ब्रिज

रायपुर न्यूज़ धमाका – रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 गुढ़ियारी साइड स्थित एक्सप्रेस वे के अंडर ब्रिज में आज से 14 दिनों के लिए आवाजाही पर रोक लगाई जा रही है।

रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 गुढ़ियारी साइड स्थित एक्सप्रेस वे के अंडर ब्रिज में आज से 14 दिनों के लिए आवाजाही पर रोक लगाई जा रही है। रोक लगाने का कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मेंटेनेंस कार्य करना है। आवाजाही पर रोक लगाने से तेलघनी नाका, गुढ़ियारी नर्मदापारा स्थित अंडर ब्रिज में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका है। रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे होते हुए गुढ़ियारी जाने वाले वाहन इस दौरान अंडरब्रिज से नहीं गुजर सकेंगे। रोजाना इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों को वैकल्पिक रास्तों से सफर करना होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज-380 में मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण इस रास्ते पर सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे समपार 380 में आवश्यक कवर शेड और पाइप डालने का काम किया जाएगा। ऐसे में रेलवे स्टेशन की ओर से गुढ़ियारी जाने वाले अंडरब्रिज रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकने का फैसला लिया गया है।

इन दो अंडर ब्रिज में 25 हजार वाहनों का अतिरिक्त दबाव

रेलवे स्टेशन के गेट नंबर सात स्थित एक्सप्रेस वे अंडर ब्रिज में नियमित 20 से 25 हजार वाहनों का दबाव रहता है। वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने लोग तेलघानी नाका अंडर ब्रिज के साथ गुढ़ियारी नर्मदापारा स्थित अंडर ब्रिज से आवाजाही करेंगे। इसके चलते इन दोनों अंडर ब्रिज में ट्रैफिक का दबाव बढ़ना तय है।

अतिरिक्त बल की तैनाती करनी होगी

तेलघानी नाका अंडर बिज में पूरे समय ट्रैफिक का दबाव रहता है। ऐसे में तेलघानी नका अंडर ब्रिज के साथ नर्मदापारा अंडर ब्रिज में ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक मैनेज करने अतिरिक्त बल लगाना होगा। इसके साथ ही इन दोनों अंडर ब्रिज में दिन के समय सभी तरह के माल वाहक गाड़ियों की आवाजाही रोकनी होगी। तभी लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

इन रूट से करें आवाजाही

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को तेलघानी नाका ओवरब्रिज और चुनाभट्टी अंडरब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर निकलने और डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है। रेलवे और ट्रैफिक विभाग का कहना है कि काम पूरा होने के बाद रास्ते को फिर से सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!