छतीसगढ़बीजापुर

29 मई 2026 // DFO को हटाने के बाद उठे सवाल, बाकी दोषियों पर कब होगी कार्रवाई? लघु वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष बोले – दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

बीजापुर न्यूज़ धमाका –  जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ईटपाल स्थित तेंदूपता गोदाम में आग लगने से लगभग 25 हजार मानक बोरा यानि 8-10 करोड़ का तेंदूपत्ता जलकर पूरी तरह खाक हो गया था। इससे सरकार को बड़ा नुकसान हुआ। मामले पर गंभीरता दिखाते हुए प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर वनमंडलाधिकारी रमेश जांगड़े को हटा दिया है। वहीं मामले की जांच कर बाकी दोषियों पर भी जल्द कार्रवाई की बात कही है।

छत्तीसगढ़ के लघुवनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष रूपसाय सलाम अचानक बीजापुर पहुंचे और ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान सलाम ने कहा, इस मामले पर विभागीय व पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। डीएफओ पर कार्रवाई किस प्रकार से हुई है, इसका अंदाजा हमें तो नहीं है पर इसमें जो कोई भी हो चाहे निचले स्तर के अधिकारी हो या बाहरी हो, जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई अवश्य होगी।

घटना में संलिप्त निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी अपनी साख व नौकरी बचाने के उद्देश्य से अब सरकार के छुटभैय्या नेताओं के घरों व सर्किट हाउस का दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। क्या तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में सरकार के मंत्री द्वारा कार्रवाई के बाद क्या मामले में संलिप्त अन्य निचले अधिकारियों व कर्मचारियों पर आगे कार्रवाई होगी या यह मामला केवल यहीं तक सीमित होकर रह जाएगा? ये तो आने वाले समय पर ही पता चलेगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!