छतीसगढ़बालोद

देवर ने शादी से इंकार करने पर भाभी की हत्या

बालोद न्यूज धमाका – बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले भाभी को शराब पिलाई और फिर शादी का दबाव बनाया। भाभी के इंकार करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी लाश के पास रातभर सोता रहा।

क्या है पूरा मामला

मृतका की पहचान प्रीति सेमरे (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के पद पर कार्यरत थी। प्रीति के पति की मृत्यु 2024 में हो चुकी थी। वह अपने पांच साल के बेटे और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी।

आरोपी की पहचान अमन कुमार सेमरे (देवर) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। पति की मौत के बाद आरोपी और मृतका के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।

कैसे हुआ खुलासा

30 सितंबर को आरोपी घर पहुंचा और प्रीति को शराब पिलाई। उसने शादी का दबाव बनाया, लेकिन प्रीति ने इंकार कर दिया। इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को कंबल से ढक दिया और उसी के पास पूरी रात सोता रहा।

2 अक्टूबर को जब मृतका की मां और बेटा घर लौटे तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। कमरे में प्रीति का शव बिस्तर पर मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!