देवास

डिप्टी कलेक्टर के घर चिट्ठी छोड़ गए चोर, लिखा – घर में पैसा नहीं रखते तो…

चोरो के द्वारा लिखी चिट्ठी

देवास न्यूज़ धमाका /// मध्यप्रदेश में देवास के सिविल लाइन इलाके में डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ के शासकीय मकान का ताला तोड़कर ना सिर्फ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है बल्कि बदमाश जाते-जाते डिप्टी कलेक्टर के नाम चिट्ठी भी लिख कर गए कि घर में पैसा नहीं रखते तो ताला क्यों लगाते हो कलेक्टर. डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ का मकान ऐसी जगह स्थित है जिसके एक बाजू में सांसद का बंगला, वहीं दूसरी बाजू में देवास एसडीएम प्रदीप सोनी का बंगला है. इनके मकान से महज 100 मीटर की दूरी पर एसपी का बंगला भी स्थित है ऐसे इलाके में हुई इस वारदात ने सभी को चौंका दिया. वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश प्रोफेशनल नजर आ रहे हैं, क्योंकि वह घर से नकदी और चांदी के जेवरात को छोड़कर अन्य कोई सामान नहीं ले गए. हालांकि त्रिलोचन गौड़ पिछले 15-20 दिनों से अपने घर नहीं आए थे, और घर पर ताला लगा था. त्रिलोचन गौड़ वर्तमान में खातेगांव एसडीएम है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!