
रायपुर न्यूज धमाका – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ शराब घोटाले मामले में ईडी ने विशेष कोर्ट, रायपुर में 7000 पन्नों का चालान पेश किया। चालान में एजेंसी ने चैतन्य बघेल के कथित कारनामों का विस्तृत ब्यौरा दिया है।
चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई स्थित बघेल निवास पर गिरफ्तार किया गया था, जो उनके जन्मदिन पर हुई। उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा था।
इससे पहले चैतन्य और उनके पिता ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें ED और CBI की जांच शक्तियों को चुनौती दी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर हाईकोर्ट जाने की सलाह दी। अगली सुनवाई इस मामले में 6 अगस्त को होगी।



