
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सेंट जोसेफ स्कूल का 10वीं कक्षा का छात्र आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
फुटबॉल खेलते समय गिरी बिजली
मृतक छात्र की पहचान प्रभात साहू (16 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 6th पीरियड के दौरान स्पोर्ट्स क्लास चल रही थी। छात्र प्रभात अपने दोस्तों के साथ स्कूल के मैदान में फुटबॉल खेल रहा था, जबकि स्पोर्ट्स टीचर बास्केटबॉल खिलाड़ियों के साथ व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी और छात्र को अपनी चपेट में ले लिया।
स्कूल में तड़ित चालक की कमी उजागर
सूत्रों के अनुसार, स्कूल परिसर में तड़ित चालक (Lightning Arrester) नहीं लगा था। केवल स्कूल से सटे चर्च की छत पर ही तड़ित चालक मौजूद था। सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण ही यह हादसा हुआ।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर टीम को स्कूल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
इलाके में मातम का माहौल
प्रभात की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजन और स्कूल के छात्र गहरे सदमे में हैं।
