
बालोद न्यूज धमाका – बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पर महिला आरक्षक से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। FIR दर्ज होने और जमानत याचिका खारिज होने के बावजूद 22 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अनिला भेड़िया ने पुलिस और भाजपा सरकार पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के आरोप
- शादी का झांसा देकर 8 वर्षों तक शारीरिक शोषण
- तीन बार जबरन गर्भपात
- लाखों रुपए की उगाही
- FIR के बावजूद अब तक आर्थिक शोषण की धारा नहीं जोड़ी गई
अनिला भेड़िया के बयान
- “भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन हकीकत में अपराधियों के साथ खड़ी है।”
- “आरोपी को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया जा रहा ताकि उसे जमानत का लाभ मिल सके।”
- “हम पीड़िता से मिलेंगे और डीजी-आईजी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे।”
राजनीतिक सरगर्मी तेज
इस मामले ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व मंत्री का आरोप है कि पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रही है, जिससे पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
