
बलरामपुर न्यूज धमाका – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र दलधोवा में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन इस हादसे ने गांजा तस्करी का बड़ा राज खोल दिया।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर की ट्राली में बॉक्स बनाकर गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद जब जांच हुई तो पुलिस को ट्राली से करीब सवा क्विंटल गांजा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर झारखंड की ओर जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गांजा ज़ब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।



