
रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पहली विदेश यात्रा पर जापान पहुंचे। टोक्यो में उन्होंने जापानी उद्योगपतियों के संगठन JETRO (Collaborate & Invest Japan) के पदाधिकारियों से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

बैठक की मुख्य बातें
- चर्चा के प्रमुख क्षेत्र:
- आईटी सेक्टर
- टेक्सटाइल्स
- एयरोस्पेस
- ऑटोमोबाइल
- इलेक्ट्रॉनिक्स
- स्वच्छ ऊर्जा
- मुख्यमंत्री साय ने जापानी उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
अन्य कार्यक्रम
- टोक्यो पहुँचते ही CM साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन किए और प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
- NTT लिमिटेड की CEO कायो इतो से मुलाकात कर तकनीकी सहयोग और निवेश पर चर्चा की।
- भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित भोज में शामिल हुए, जहाँ डिजिटल इकोसिस्टम और तकनीक आधारित निवेश पर विचार-विमर्श हुआ।
