छतीसगढ़जगदलपुर

 जिंदगी भर की बचत पर ठगों ने लगाई सेंध, जमीन सौदे के नाम पर ठगे 10 लाख..

CG Crime: जिंदगी भर की बचत पर ठगों ने लगाई सेंध, जमीन सौदे के नाम पर ठगे 10 लाख..

जगदलपुर न्यूज धमाका – रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापे का सहारा बनने वाली जमा पूंजी भी ठगों के निशाने पर आ गई है. बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम भिरलिंगा में एक रिटायर कर्मचारी से जमीन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, लालबाग निवासी 64 वर्षीय हरिनंदन सिंह नौकरी से रिटायर होने से पहले जमीन की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात बोरपदर निवासी बैधनाथ ठाकुर से हुई. उसने उन्हें बताया कि बयागुड़ा टोल नाका के पास तीन एकड़ नजूल जमीन बिक्री के लिए उपलब्ध है. सौदा तय होने के बाद हरिनंदन सिंह ने आरोपी दिलीप सांवरा को जमीन खरीदने के लिए 7 लाख रुपए ऑनलाइन और 3 लाख नकद दिए.

रिटायरमेंट के बाद सच्चाई सामने आई कि वही जमीन किसी और को बेची जा चुकी है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप सांवरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. वहीं सह-आरोपी बैधनाथ ठाकुर अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!