
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की सियासत में इस समय कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज़ हैं। इसी माहौल में बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की।
अजय जामवाल ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया।
सूत्रों के अनुसार, 15 अगस्त से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है। राजधानी में कई विधायक पहले से डेरा डाले हुए हैं, जिससे राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। हालांकि, जामवाल और राज्यपाल के बीच हुई बातचीत की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।



