छतीसगढ़धरसीवा

कांग्रेस का NH 30 पर चक्का जाम: पूर्व विधायक बोलीं- ED की कार्रवाई नहीं यह भाजपा की बौखलाहट

कांग्रेस का NH 30 पर चक्का जाम : पूर्व विधायक बोलीं- ED की कार्रवाई नहीं यह भाजपा की बौखलाहट

धरसींवा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ED के द्वारा गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर के धरसींवा के NH 30 पर दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धरसींवा के ED 30 पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। ये वो गाड़ियां हैं जो रायपुर से बिलासपुर या बिलासपुर से रायपुर की तरफ जा रही थीं, लेकिन कांग्रेस के चक्का जाम के कारण जहाँ की तहाँ रुक गईं। दोपहर 12 से 2 बजे तक चले इस प्रदर्शन ने यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया।

ED की कार्रवाई नहीं है,यह भाजपा की बौखलाहट – अनिता शर्मा
धरसींवा के पूर्व विधायक अनिता शर्मा ने कहा कि, यह ED की कार्रवाई नहीं है, यह भाजपा की बौखलाहट है। भाजपा जानती है कि, वह लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर सकती, इसलिए वह ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं!

ED भाजपा के अनुषांगिक संगठन के रूप में कर रही है काम
कांग्रेस का आरोप है कि, ED भाजपा के अनुषांगिक संगठन के रूप में काम कर रही है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने बताया कि, यह कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को परेशान करने के लिए की जा रही है। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ED और CBI ,अडानी भगाओ, राज्य बचाओ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!