
जशपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से जशपुर जिले के कोतबा क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है। कोतबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उन्नत किया जा रहा है, जिसके लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गई है।
इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए कुल 56 पदों की स्वीकृति भी दी गई है। जिनमें अस्पताल अधीक्षक, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, लेखापाल, फार्मासिस्ट, ओटी टेक्नीशियन, आया, भृत्य आदि शामिल हैं।
सरकार का उद्देश्य कोतबा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को दूर दराज नहीं जाना पड़े।
शीघ्र होगी नियुक्ति:
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इन पदों पर जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिल सके।
इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं।



