छतीसगढ़रायपुर

संवेदीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न: खाद्य एवं नापतौल विभाग के अधिकारी हुए शामिल

रायपुर न्यूज धमाका – भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), रायपुर शाखा द्वारा संवेदीकरण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने की। कार्यशाला में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा नापतौल विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

कार्यक्रम की शुरुआत में बीआईएस रायपुर शाखा के निदेशक एवं प्रमुख एस. के. गुप्ता ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और संरचना की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात संयुक्त निदेशक फालेन्द्र कुमार ने एक प्रभावी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो की विभिन्न गतिविधियों—जैसे मानक निर्धारण की प्रक्रिया, समितियों की संरचना, सार्वजनिक सुझाव हेतु वाइड सर्कुलेशन ड्राफ्ट आदि—का परिचय कराया।

कार्यशाला में आईएसआई मार्क योजना, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों हेतु सीआरएस योजना, तथा अनिवार्य प्रमाणन आदेशों की जानकारी दी गई। उत्पादों की पहचान, गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO), और विभागीय क्रय प्रक्रियाओं में प्रमाणन के समावेशन की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई।

अधिकारियों को “Know Your Standards” फीचर के माध्यम से बीआईएस वेबसाइट पर मानकों की खोज और डाउनलोड की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। सोने-चांदी के आभूषणों में हॉलमार्क, HUID संख्या, और उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन जांच सुविधा की कार्यप्रणाली भी स्पष्ट की गई।

इसके अलावा, राज्य में उपलब्ध प्रमाणित प्रयोगशालाएं, हॉलमार्किंग केंद्र, और उनके उपयोग की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, “Standards Watch” और शैक्षिक सहभागिता हेतु स्टैंडर्ड्स क्लब एवं एमओयू पार्टनरशिप मॉडल पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों ने सभी शंकाओं का समाधान कर संतोषजनक उत्तर प्रदान किए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!