छतीसगढ़भिलाई

डायल 112 चालक की पिटाई का मामला: पुलिस आरक्षक पर गंभीर आरोप, तीन दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Injured driver

भिलाई न्यूज धमाका – भिलाई में डायल 112 के चालक के साथ हुई बर्बर मारपीट ने एक बार फिर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना में पुलिस आरक्षक बबलू मिश्रा पर डायल 112 वाहन चालक मनीष ठाकुर की गंभीर पिटाई का आरोप है। मनीष को गंभीर चोटें आई हैं और वह पिछले तीन दिनों से सेक्टर-9 अस्पताल में इलाजरत है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविक सेंटर स्थित अपेक्स बैंक के सामने घटी, जहां मनीष ठाकुर (निवासी रिसाली) को आरक्षक बबलू मिश्रा ने कथित रूप से अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर पीटा। मनीष का आरोप है कि उसे बिना किसी कारण के मारा गया, और उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।

घायल मनीष ने इस मामले की सूचना डीपीसीआर (Dial 112 कंट्रोल रूम) को दी, लेकिन अब तक पुलिस विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है, न ही कोई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचा।

पीड़ित मनीष ने बताया कि तीन दिन से उसका इलाज जारी है और अब उसके गले में इंफेक्शन भी हो गया है। वहीं, आरोपी आरक्षक बबलू मिश्रा का कहना है कि मनीष बिना अनुमति के उसके घर में घुस आया था, जिस कारण विवाद हुआ और दोनों ओर से हाथापाई हुई।

प्रशासन पर उठे सवाल

  • आखिर तीन दिन बीतने के बावजूद आरोपी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
  • क्या पुलिस विभाग अपने ही कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई से कतरा रहा है?
  • क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा?

इस मामले ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ही जब कानून तोड़ने लगें, तो आम नागरिक किससे उम्मीद करें?

मांग उठी: हो निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी आरक्षक के खिलाफ कठोर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!