छतीसगढ़दुर्ग

एयरफोर्स जवान की नैनीताल में नदी में डूबने से मौत, दुर्ग का था निवासी

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी एयरफोर्स जवान प्रिंसराज यादव (22) की उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कलसा नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार दोपहर मुसाताल क्षेत्र में हुआ, जहां वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। इस हादसे में एक अन्य जवान साहिल कुमार (23) की भी डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों जवान वर्तमान में पठानकोट (पंजाब) में एयरफोर्स में तैनात थे। गुरुवार को प्रिंस, साहिल और उनके दो अन्य साथी — नयाल सौरभ सिंह (25) और बृजेन्द्र (25) — चार युवतियों के साथ नैनीताल घूमने निकले थे। सभी लोग मुसाताल पहुंचे और वहां नदी किनारे रुके।

इसी दौरान प्रिंसराज और साहिल नहाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बहुत अधिक हो चुका था और तेज बहाव के चलते दोनों जवान नदी में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, थाना प्रभारी मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी, भीमताल पुलिस, और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे और संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ ही घंटों में दोनों के शव बरामद कर लिए गए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए।

इस दुखद हादसे से दुर्ग शहर में शोक की लहर है। प्रिंसराज यादव का परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि प्रिंसराज ने दो साल पहले ही वायुसेना की सेवा जॉइन की थी और वह अपने परिवार का गौरव था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!