छतीसगढ़रायपुर

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा : देवभोग में होता है भगवान के नील माधव स्वरूप का पूजन, दर्शन मात्र से मिलता है पुरी का पुण्य लाभ…

रायपुर न्यूज धमाका – भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर प्रदेश के कोने-कोने में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से मंदिर में भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है.

ओडिसा की सीमा से लगे देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है. 1901 से इस मंदिर भगवान जगन्नाथ की एकल दधी ब्राह्मण नील माधव स्वरूप का पूजन होता है. 18वीं शताब्दी से मूर्ति यहां विराजमान है, जिसे पुरी से लाया गया था. इसलिए आज भी पुरी में होने वाले हर रिवाज को निभाया जाता है.

मान्यता है कि जो भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी नहीं जा पाते, उन्हें देवभोग में जगन्नाथ जी के दर्शन मात्र से पुरी में मिलने वाले पुण्य लाभ मिलता है. मंदिर छोड़ बाहर निकले भगवान का पूजन-अर्चन का सिलसिला दोपहर तक चलेगा. शाम 4 बजे बाद भगवान रूथारूढ़ होकर मौसी के घर जाएंगे.

115 साल पुराना है पिथौरा का मंदिर

देवभोग की तरह महासमुंद में भी सुबह से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की धूम मची हुई है. सुबह से पिथौरा नगर स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है. जानकारों के मुताबिक, पिथौरा का भगवान जगन्नाथ मंदिर लगभग 115 वर्ष पुराना है. आज भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलदाऊ और बहन माता सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर मौसी के घर जाएंगे, जहां वे 15 दिनों तक विश्राम करेंगे.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!