छतीसगढ़महासमुंद

तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, चचेरे भाई थे दोनों… परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

महासमुंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी गांव में तालाब में नहाने गए दो मासूम चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद के रूप में हुई है।


स्कूल से लौटकर दोस्तों संग गए थे नहाने

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद 8-10 अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान दुष्यंत और द्रोण गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

उनके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।


पुलिस मौके पर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागबाहरा भेज दिया गया है।


गांव में मातम का माहौल

दो मासूमों की असमय मौत से पूरे गांव में गहरा शोक है। परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। गांववाले भी घटना से स्तब्ध हैं और बच्चों की याद में हर आंख नम है।


सवाल खड़े कर गई ये घटना…

इस हादसे ने ग्रामीण इलाकों में बच्चों की निगरानी, जलस्रोतों के पास सुरक्षा उपाय और परिवार की सतर्कता जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेड्स या निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए?


हम सबको इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करनी चाहिए।

“ईश्वर मासूम आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति दें

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!